मंईयां सम्मान योजना:CM के हाथों धनबाद की ममता महतो व आदारी देवी को मिला स्वीकृति पत्र…

हजारीबाग/धनबाद (HAJARIBAGH/DHANBAD)झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को हजारीबाग के नगवां मैदान (सिंदूर) में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में धनबाद के बाघमारा प्रखंड की ममता महतो एवं आदारी देवी को अपने हाथों से स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, चतरा, कोडरमा एवं रामगढ़ की लगभग 14 लाख बहन- बेटियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित की गई।

वही उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर धनबाद से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अयमद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में धनबाद से बड़ी संख्या में लाभुक हजारीबाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत धनबाद में 3 लाख 20 हजार से अधिक लाभुकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है तथा 2 लाख 96 हजार से अधिक लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें 2 लाख 63 हजार से अधिक लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है। सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह में शेष लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाए..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *