झरिया। एक और जंहा झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। वहीं दूसरी ओर घनुडीह दुर्गापुर लाल मैदान निवासी अमरदीप यादव के दुधारू गाय की गोप में गिरने से मौत हो गई है। जिसे समाचार लिखे जाने तक गोप से निकाला नही गया है। बताते चलें कि बस्तकोला क्षेत्र संख्या 9 अंतर्गत घनुडीह परियोजना अग्नि प्रभावित व भू धसान क्षेत्र होने के कारण बीसीसीएल प्रबंधन परियोजना को एक दशक पूर्व बंद कर दिया है। लेकिन पोखरिया की भराई नहीं की गई है जिसके कारण आए दिन घटना घटित होती रहती है। श्री यादव ने अपनी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही के कारण आज अनबोलता धन की जान चली गई।

अगर प्रबंधन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पोखरिया की भराई की होती तो शायद आज हमारी अनबोलता धन गाय जिंदा होती। अगर प्रबंधन सुरक्षा मानकों को इस घटनाक्रम से सिख नही लेती है तो आने वाले दिनों में किसी इन्सान की भी मौत से इंकार नहीं किया जा सकता है। गाय के मौत होने से लगभग 70 हजार रुपए की नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। युक्त स्थल के कुछ ही दूरी पर आज भी घनी आबादी बसी हुई है जिसे सुरक्षित स्थानों पर बसाया नही गया है।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट