संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक..मोस्ट वांटेड के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद में संगठित अपराध के रोकथाम हेतु शनिवार को एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय बैठक जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार मे सम्पन्न हुई । बैठक में धनबाद पुलिस के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसी के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान जिले में सक्रिय सभी संगठित आपराधिक गिरोह की सक्रियता व पूर्व में घटित वारदातों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने विशेष अभियान के तहत सभी गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान सुनिश्चित कर त्वरित कार्रवाई के तहत अपराधियो की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। पूर्व में घटित विभिन्न वारदातों में संलिप्त फरार अपराधियों के विरुद्ध माननीन न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कुर्की की कर्रवाई करने को कहा गया।

बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर जरूरी सुचनाएं एक दूसरे से साझा कर अपराधियो के विरुद्ध कठोर कर्रवाई करने को कहा। एसएसपी ने कहा कि धनबाद में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों को किसी कीमत में बक्शा नही जायेगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *