कोलकाता(Kolkata)कोलकाता—- CCTV फुटेज से नया खुलासा यह हुआ है कि घटना से एक रोज पहले हैवान संजय राय महिला डॉक्टर को घूर रहा था। रेप और मर्डर से एक दिन पहले संजय राय महिला डॉक्टर के आसपास ही मंडरा रहा था। CCTV फुटेज में कैद सीन संजय के भयावह इरादे को झलका गया।
संजय राय ने कोलकाता पुलिस की पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने 8 अगस्त को चेस्ट मेडिकल वार्ड में पीड़िता को देखा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CCTV फुटेज, उसके ‘कबूलनामे’, और घटनास्थल पर मिले सबूतों ने यह साबित कर दिया है कि सुबह 11 बजे के आसपास वह वार्ड में मौजूद था। उसी समय पीड़िता और चार अन्य जूनियर डॉक्टर भी वहां थे
News ANP के लिए कोलकाता से ब्यूरो रिपोर्ट..