कोई दिव्यांग बच्चा सरकारी योजनाओं से न रह पाए वंचित- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

धनबाद (DHANBAD)झालसा के निर्देश पर दिव्यांगो के लिए चलाए जा रहे 45 दिवसीय स्पेशल कैंपेन के तहत गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के सहयोग से सिविल कोर्ट धनबाद में मेगा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ऑन स्पॉट दिव्यांग बच्चों के बिच विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ हियरिंग मशीन, ट्राई साइकिल, वाकर, दिव्यांगता सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पॉलिसी, इत्यादि का वितरण किया गया। इसके पूर्व दिव्यांग बच्चों का सरकार के तरफ से बीमा किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में जीवन , ब्लांइड रिलिफ, जीवन ज्योति, पहला कदम स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत, लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर उपस्थित न्यायाधीश अधिवक्ता व अन्य लोग भावुक हो गए। प्रस्तुति देने वाले बच्चों को न्यायाधीश ने मोमेंटो, टॉफी देकर प्रोत्साहित किया इस मौके पर शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री शर्मा ने कहा कि कोई भी दिव्यांग बच्चा सरकारी योजनाओं से वंचित न रह पाए इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार लगातार काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों के लिए एक एप्लीकेशन ज्योति लॉन्च की गई है जिसके इस्तेमाल से दिव्यांग बच्चों को काफी सहूलियत मिलेगी उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के अंदर के जज्बे को देखकर वह काफी अभीभूत हैं ऐसे नि:शक्त बच्चे हैं जिन्हें कोई सहायता नहीं मिल पाता वह अपने जज्बे के बल पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं ।

शिविर को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय ने कहा कि दिव्यांगों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है उन चुनौतियों का सामना करते हुए भी वह आगे बढ़ रहे हैं यह बहुत हर्ष का विषय है । बार ऐसोसिएशन ऐसे बच्चों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है । कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश रोशन ने बताया कि झालसा एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर 45 दिवसीय यह कार्यक्रम 5 जुलाई से शुरू हुआ था जिसके तहत सर्वप्रथम जिले भर में विभिन्न विभाग एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स लीगल एट डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करने का काम किया गया जिसके तहत 3517 बच्चे चिन्हित किए गए उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में 7, 8 ,9 एवं 10 जुलाई को सदर अस्पताल में विशेष कैंप लगाकर चार सौ दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनवाया गया । उन्होंने बताया कि अब तक कुल एक हजार तीन दिव्यांग बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड दिया गया है ।

इसी कड़ी में आज दर्जनों बच्चों को सरकारी योजनाओं का ऑन स्पॉट लाभ दिया गया जो नहीं आ पाए उन्हें विभिन्न ब्लाकों में शिविर लगाकर सरकारी योजना का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह ,दुर्गेश चंद्र अवस्थी, प्रभाकर सिंह ,कुलदीप मान ,संजय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी, शिक्षा विभाग की एपीओ नीतू सिंह विभिन्न दिव्यांग स्कूलों के संचालक ,शिक्षक , दिव्यांग बच्चों के अभिभावक


लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु, ,डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक काउंसिल कन्हैयालाल ठाकुर, शैलेंद्र झा ,नीरज गोयल, स्वाति, मुस्कान, पैरा लीगल वालंटियर, डालसा सहायक सौरव सरकार, राजेश सिंह, अरूण कुमार, समेत सैकड़ो लोग उपस्थितथे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *