धनबाद(DHANBAD)निरसा।अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा 23 अगस्त को रांची में आक्रोश रैली निकालेगा, रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में यह रैली निकाली जाएगी पूरे राज्य से हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुचने की अनुमान हैं,
धनबाद के निरसा में भी बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे उसी के तहत गुरुवार को चिरकुंडा शहीद चौक पर भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह के नेतृव में दर्जनो की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ मिडिया से रूबरू होते हुए श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की वादाखिलाफी को लेकर बीजेपी आक्रोश रैली निकाल रही है,
23 अगस्त को होने वाले युवा आक्रोश रैली में निरसा विधानसभा क्षेत्र से निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में करीब दस हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. युवा आक्रोश रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करने की जोर-जोर से तैयारी की जा रही है. इस बाबत भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावे विभिन्न मंडलों के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं से इस रैली में शामिल होने की अपील किया गया है, हेमंत सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन राज्य के युवा इस सरकार से ठगे गए हैं और अब उनका आक्रोश 23 तारीख को होने वाले आक्रोश रैली के जरिए सामने आएगा. उन्होंने कहा कि रैली को लेकर व्यापक तौर पर तैयारी की जा रही हैं,
राज्य के युवाओं को अब तक रोजगार नही मिल पाया और ना ही रोजगार के अभाव में वादा करके हेमंत सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे पाई हैं और अब समय आ गया है जब राज्य के युवा हेमंत सरकार के खिलाफ हुंकार भरने की तैयारी में है इसका ट्रेलर 23 अगस्त की आक्रोश रैली में देखने को मिलेगा।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….