प्रस्तावित युवा जनाक्रोश रैली को लेकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई संपन्न।

झरिया(JHARIYA)झरिया। भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में झरिया प्रभारी नीतीश चंद्रवंशी के नेतृत्व में मंगलवार को आगामी 23 अगस्त को रांची में होने वाले युवा जनाक्रोश रैली को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई इस दौरान प्रस्तावित युवा जनाक्रोश रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दे कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा एवं समीक्षा हुई। श्रीमती रागिनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार पांच वर्षों में संगठन में अपना दायित्व निभाया और अपना दम खम दिखाया है

उसी दम खम से आगामी 23 अगस्त को अपने शक्ति का प्रदर्शन करना है और इस भ्रष्ट राज्य सरकार को उखाड़ फेंकना है चुनाव के ठीक पहले जिस तरह से महिलाओं को झूठा सम्मान देने का प्रलोभन राज्य सरकार दे रही है उससे महिलाएं और जनता भली भांति समझ चुकी है आगामी विधान सभा चुनावों में इसका परिणाम दिखेगा और इस महिला युवा और जनता विरोधी सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी।


मौके पर प्रदेश मंत्री सरोज सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, योगेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद,महावीर पासवान, जिला मंत्री राज किशोर जैना उपस्थित रहे। वही मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी ने किया।


NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *