पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में निकली कांग्रेस की सद्भावना यात्रा -दी गई श्रद्धांजलि…

देश के भविष्य की कल्पना के लिए स्व. राजीव गांधी ने की थी कंप्यूटराइजेशन की शुरुआत: जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

धनबाद (DHANBAD)धनबाद/झारखंड: आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 80वीं जयंती के अवसर पर आज दिनांक 20 अगस्त 2024 को धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 2 की.मी.की सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा जिला परिषद मैदान से प्रारंभ होकर श्रमिक चौक रांगाटांड़ तक पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं अपने हाथ में तिरंगे झंडे और राजीव गांधी जी की तखतीया लिए हुए जोरदार लगा रहें थे नारे। सद्भावना यात्रा कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, वरीय कांग्रेस नेता बजेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, मदन महतो, शमशेर आलम, सहित जिलानी प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

रांंगाटांड़ चौक पर स्वर्गीय राजीव गांधी की चित्र पर माल्यार्पण के बाद सद्भावना यात्रा सभा में तब्दील हो गई। वहां पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित कांग्रेस के वरीय नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि असली राजनेता वही होता है जिसकी सोच आज से 50 साल आगे तक की होती है। स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने भविष्य को देखते हुए तब कंप्यूटराइजेशन की शुरुआत की थी जब भारत में किसी ने इसकी कल्पना तक नहीं की थी। बल्कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने तो इसे “रोजगार नाशक” बताते हुए इसके विरोध में संसद तक बैलगाड़ी मार्च का आयोजन किया था। आज स्वर्गीय राजीव गांधी जी के इस प्रयास के कारण ही भारत विश्व में एक प्रमुख शक्ति बनकर खड़ा है और लाखों युवा देश -विदेश में रोजगार पाकर देश की समृद्धि एवं प्रगति में योगदान दे रहे हैं। आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गाँधी, भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुँचा दिया।

मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद क़दम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए।

हम भारत रत्न, राजीव गाँधी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के औद्योगिक और तकनीकी विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया हैं। विशेषकर कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए। श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए राजीव गांधी के द्वारा किए गए प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।

राष्ट्रिय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ने कहा, “राजीव गांधी ने हमेशा मजदूरों के हितों को प्राथमिकता दी और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। हमलोग उनके इन प्रयासों के लिए सदैव आभारी रहेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने समाज में एकता, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देने का जो संदेश दिया था उनके जीवन के मुल मूल सिद्धांतों कों आगे बढ़ाने की जरूरत हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी उपस्थित लोगों ने श्रमिक समुदाय के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सद्भावना यात्रा में शामिल होने वालों में धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समीती के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, रविंद्र वर्मा, वैभव सिंहा, मुख्तार खान, मनोज यादव, योगेन्द्र सिंह योगी, राजेश्वर यादव, नवनीत नीरज,बीके सिंह, लक्ष्मण तिवारी महेंद्र दुबे,कालीचरण यादव, कुमार गौरव उर्फ सोनू, गोपाल कृष्ण चौधरी, शैलेश सिंह, रणविजय सिंह, रणधीर ठाकुर अछयवर प्रसाद, मंटू दास, कयूम खान शरफराज आलम, वकील बाउरी, अनिल साव, संजय जयसवाल,संतोष यादव, प्रसाद निधी,बबलू दास, आशीस सिंहा, मधुसूदन चौधरी, जीतेश सिंह इरफान खान चौधरी,जावेद रजा , लगनदेव यादव, सुरेंद्र यादव, प्रदीप पांडेय राजू दास,जहीर अंसारी, प्रभात सुरोलिया इंदल यादव अख्तर खान गुड्डू, रवी चौबे,माधव सिंह, शहजादा हुसैन, हैदर अली, मोईन अंसारी, मनोज हाड़ी, मृत्युंजय सिंह, प्रीतम रवानी, जयप्रकाश चौहान,डीएन यादव, इम्तियाज अली,रत्नेस यादव, रौशन कुमार, अजय कुमार गैरूल हसन, इदु अंसारी, बलराम महतो, आनंद मोदक, योगेश रजक, रणजीत पांडेय, विकास सिंह, नवीन पासवान, संतोष मोदक, धनेशवर सिंह सिता राना, हुमायू राजा, मनौवर हुसैन ,हरिश्चंद्र दुबे, राजेश राम, अनूप सिंह डेविड, असलम ,मंसूरी,असद कलिम,भगवान दास, बीरेन्द्र गुप्ता राजकुमार महतो, हरेंद्र शाही, अनू पासवान, धनेशवर ठाकुर, गंगा बालमिकी रफीक अंसारी राम कृपाल गोस्वामी, मधुसूदन मोदक, अरविंद कुमार सैनी, अरूण मंडल ,शमद अंसारी, मो शदाब, आलम अंसारी,नारायण सिंह, गयासूददिन, रमन मिश्र, पूर्णेदु सिंह, जनार्दन ठाकुर, मुकेश कुमार, राजेश कुमार राम, कमलेश दास, गोपाल कुमार,दिनेश सिंह, अनिल अग्रवाल, राहुल चौहान, गुड्डू खान, दिपक सिंह, पप्पु पासवान निवास रजवार, गुडिया देवी, कुंदन मोदक, अनिल गिरी, बबलू मालाकार, आदी शामिल हुए

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *