23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली को लेकर भाजपाइयों ने निरसा में की बैठक।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।भारतीय जनता पार्टी निरसा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार संध्या सिंदरी मोड़ स्थित कार्यालय में निरसा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष बृहस्पति पासवान के अध्यक्षता संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से युवा आक्रोश रैली के निरसा मंडल प्रभारी बांपी चक्रवर्ती, मधुरेंद्र गोस्वामी, जिला मंत्री संजय महतो उपस्थित हुऐ बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, लूट, वादा खिलाफी, युवाओं के साथ धोखा, पांच लाख स्थाई नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, अनुबंध कर्मियों का स्थाईकरण आदि के झूठे वादे के विरुद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आगामी 23 अगस्त शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया हैं जिसमें बड़ी संख्या में निरसा मंडल से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी है जिसे लेकर यह बैठक आयोजन किया गया है। बैठक में रामकिशन शर्मा, सजल दास,पूर्णेन्दु मालाकार, कृष्णानंद रवानी,सूरज चौहान, उज्जवल मालाकार,विजय महतो, रतन तिवारी,कृष्णा राय, गोविंद यादव,अरविंद यादव,राजेश श्रीवास्तव,सुरेश भुइया,मुन्ना ठाकुर, कलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *