झारखंड युवा सदन का एक ही उद्देशय राज्य के कोने कोने से युवाओं को एक मंच पर लाकर राजनीति के बारे में प्रेरित करना: कृष्णानु आनंद…

झरिया(JHARIYA) झारखंड युवा सदन का आगाज हो चुका है, इसका उद्देशय राज्य के कोने कोने से युवाओं को एक मंच पर लाकर राजनीति के बारे में प्रेरित करना है. उक्त बातें की जानकारी झरिया अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में युवा सदन के निदेशक कृष्णानु आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि ये एक समाजिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के लोगों के अंदर छिपे हुए नेतृत्व क्षमता को परखना और निखारना है. संविधान में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। पिछले 3 वर्षो से युवा सदन संस्था के द्वारा झारखण्ड युवा सदन का आयोजन झारखंड के रांची में किया जा रहा है।

जहां झारखण्ड के कोने कोने से युवाओं को चुनकर एक मंच पर लाया जाता है और उन्हें लोकतंत्र तथा देश/ राज्य के राजनीति के बारे में बहुत ही बारीकी से समझाया जाता है। जिसके बाद उन्हें लोकतंत्र व राजनीतिक क्रियाकलापों के बारे में समझाया जाता है. साथ ही साथ विधायिका से जुड़े गुण भी सिखाए जाते हैं. युवा भी अपने गांव शहरों की समस्याओं को सदन के मंच पर रखकर समाधान निकालने का प्रयास करत हैं।

जिला संयोजक शिवांश का कहना है कि आजकल राजनीति को बड़े ही हेय दृष्टि से देखा जाता है. इसी भ्रम को तोड़ने के लिए संस्था के द्वारा 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जहां राज्य के अनेक गणमान्य सदस्य आकार युवाओं को राजनीति और संसदीय कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी देते हैं। इस बार यह कार्यक्रम रांची स्मार्ट सिटी रांची के तत्वाधान में 27,28 एवम 29 सितंबर के बीच होने जा रही है । जिसमे युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक लाख तक का प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी । इच्छुक युवा yuvasadan.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है । चुने गए प्रतियोगियों की रहने-खाने और तीन दिनों के सत्र का संपूर्ण व्यवस्था युवा सदन संस्था की और से की जाती है।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *