झरिया: बीसीसीएल लोदना क्षेत्र की कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना की अग्नि प्रभावित खदान में कार्य के दौरान एमओसीपी निवासी असंगठित मजदूर नंदन यादव शनिवार को गोफ में गिर गए जिससे वह बुरी तरह झुलस गए जहां वहां कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने उन्हें किसी तरह से गोफ से बाहर निकाला वही उन्हें धनबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी जिसकी सूचना उपरांत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह देर शाम गंभीर रूप से घायल नंदन यादव से अस्पताल में मिली और डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली वही उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताते हुए हर संभव सहायता करने का आश्वाशन दिया
वही घायल नंदन यादव की ईलाज के दौरान देर रात निधन हो गया वही श्रीमती सिंह ने प्रबंधन से वार्ता कर मृत मजदूर नंदन यादव को मुआवजा एवं नियोजन देने की मांग की जहां श्रीमती सिंह के सार्थक प्रयास से मृतक के परिजनों को पांच लाख नकद और पंद्रह लाख का चेक और नियोजन पर सहमति बनी जहां आज सुबह श्रीमती सिंह ने मृतक के परिजनों से मिल उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त की वही उन्हें 5 लाख नकद एवं 15 लाख का चेक प्रदान किया और नियोजन प्रक्रिया पर जल्द ही प्रबंधन द्वारा परिवार के किसी एक सदस्य को नियोजन देने की बात कही। इस दौरान मौके पर मृतक नंदन यादव के परिजनों के अलावा जनता श्रमिक संघ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..