पाकुड़ में “आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री आलमगीर आलम हुए शामिल….

पाकुड़ प्रखण्ड के इस्लामपुर गांव में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूबे के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए,साथ ही डीसी मृत्युंजय कुमार वरणवाल,डीडीसी सहित जिले के पदाधिकारी मौजूद थे.

मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया.प्रशासन द्वारा लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टोल का मंत्री ने बारी बारी से निरीक्षण किया और जानकारी लिया,साथ ही लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई.

साथ ही लोगों से शिविर में ही आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया…शिविर में आमजन बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी अपनी समस्या से मंत्री को अवगत कराया…मंत्री द्वारा उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया…

साथ ही मंत्री ने आमजनों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया…इसके साथ-साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां का वितरण किया गया… स्कूली छात्राओं के बीच साईकिल वितरण योजना व सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की स्वीकृति पत्र दी गई…

शिविर में अबूआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना सहित विभिन्न योजनों की जानकारी देते हुए लाभ दिया गया…मौके पर मंत्री ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम से लोगो को लाभ मिल रहा है,हमारी सरकार लोगो को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है…

मंत्री ने अपने संम्बोधन मे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी…वही डीसी ने बताया कि शिविर के माध्यम से अभी तक 75 हज़ार लाभुकों के बीच पेड़ का वितरण किया गया है…एक लाख पेड़ का वितरण का लक्ष्य रखा है.. . बाइट आलमगीर आलम मंत्री बाइट मृत्युंजय कुमार वरणवाल,डीसी पाकुड़।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *