OTT प्लेटफार्म पर एक बार फिर धमाल मचाने आर रही है पंचायत …वेव सीरीज के तीसरे सीजन को पोस्टर हुआ लॉन्च…

मुंबई(MUMBAI) पंचायत वेब सीरीज का अबतक दो सीजन रिलीज हो चुका हैं। इन दोनों सीजन को लोगों ने बहुत पसंद किया हैं। अब फैंस तीसरे सीजन के इंतजार में हैं। इसी बीच अब अमेजन प्राइम वीडियो ने तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया हैं। पंचायत सीजन 3 का दो पोस्टर रिलीज हुआ हैं।

पहले फर्स्ट लुक पोस्टर में पंचायत सीरीज में सचिव का किरदार निभाने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार दिख रहे हैं। जितेंद्र कुमार अपने पीठ पर बैग उठाकर मोटरसाइकिल से कही पर जा रहे हैं। शायद वे सीजन 3 में फुलेरा गांव छोड़कर जानेवाले हैं। दुसरे फर्स्ट लुक पोस्टर में पंचायत सीरीज में बनराकस, माधव और विनोद का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और बुल्लू कुमार एकसाथ एक बेंच पर बैठे हुए दिख रहे हैं।

बता दे पंचायत वेब सीरीज एक बहुत ही पॉपुलर वेब सीरीज हैं। इसे लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। काफी समय से लोग इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन के इंतजार में हैं। और अब तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया हैं। हालांकि मेकर्स ने अभीतक शो की रिलीज डेट की घोषणा नहीं करी हैं।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *