उपायुक्त ने किया एसबीआई के एटीएम का उद्घाटन…

धनबाद (DHANBAD)उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के ग्राउंड फ्लोर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में एटीएम खुल जाने से यहां के कर्मियों और कलेक्ट्रेट आने जाने वाले लोगों को सहुलियत मिलेगी।

वहीं एसबीआई के डीजीएम श्री विजय कुमार ने कहा कि एटीएम के साथ-साथ यहां एसबीआई हीरापुर ब्रांच की रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस भी कार्यरत रहेगी। इसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों को बैंक से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिलेगी।

मौके पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, एसबीआई के डीजीएम श्री विजय कुमार, रीजनल मैनेजर श्री दीपक अभिषेक, हीरापुर ब्रांच के चीफ मैनेजर श्री सुधांशु राव अन्य लोग मौजूद थे

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *