स्वतंत्रता दिवस पर हरेंद्र सिंह ने असर्फी हॉस्पिटल में झंडातोलन कर रक्तदान किया

धनबाद: (DHANBAD)स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री हरेंद्र सिंह ने आज असर्फी हास्पिटल और असर्फी कैंसर संस्थान में झंडातोलन किया।


इस अवसर पर उन्होंने भूली थाना परिसर में भूली ब्लड डोनर ग्रुप, धनबाद व रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उदघाटन कर रक्तदान किया।


स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद श्री हरेन्द्र सिंह ने असर्फी हास्पिटल और असर्फी कैंसर संस्थान के परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, आज “हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।”


भूली थाना परिसर में भूली ब्लड डोनर ग्रुप, धनबाद व रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन तथा रक्तदान किया। भूली ब्लड डोनर ग्रुप के संस्थापक रवि सिंह व रोटी बैंक यूथ क्लब के संस्थापक श्री रवि शेखर ने हरेन्द्र सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में उपस्थित भूली थाना प्रभारी महोदय अभिनव कुमार, भूली ब्लड डोनर ग्रुप व रोटी बैंक यूथ क्लब (दोनों) सदस्य एवं कई स्थानीय लोग शामिल थे जिन्होंने रक्तदान किया। हरेंद्र सिंह ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “रक्तदान एक महान दान है जो कई जिंदगियों को बचा सकता है। हमें गर्व है कि इतने लोग आज इस नेक काम में शामिल हुए हैं।”


रक्तदान के दौरान, लोगों ने एक दुसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और श्री हरेंद्र सिंह की प्रशंसा की कि वे हर वर्ष इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाते हैं।
श्री हरेन्द्र सिंह ने कहा, “हम हर साल स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं, और रक्तदान करने से हमें इस बार भी बहुत खुशी हो रही है।”


समारोह के अंत में श्री हरेंद्र सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए आभार व्यक्त किया और “स्वस्थ शारीर स्वस्थ समाज” अभियान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *