मिशन एयर पोर्ट को लेकर को THINK FOR BETTER DHANBAD कार्यक्रम का विजेता बना IIT – ISM…अगली बार एयरर्पोट डे पर कार्यक्रम की तैयारी..

धनबाद (DHANBAD): मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह ने IIT ISM Dhanbad में 15 अक्तूबर 23को रेलवे ऑडिटोरियम धनबाद में आयोजित कार्यक्रम THINK FOR BETTER DHANBAD कार्यकर्म की विजेता (कोलेज और इंस्टीट्यूशन)टीम IIT ISM को प्रथम पुरस्कार दिया…

कार्यक्रम की शुरुआत IIT ISM के डिप्टी डायरेक्टर प्रो.धीरज कुमार मिशन एयरपोर्ट धनबाद की कोशिशों की सराहना करके की। उन्होनें मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

12 जनवरी 24 को एयरपोर्ट डे कार्यक्रम में IIT ISM के बच्चें। रणधीर वर्मा चौक स्थित गांधी सेवा सदन में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर सकते है। वहीं 12/1/24 को एयरपोर्ट डे कार्यक्रम के दिन ट्विटर पर हैशटैग #MissionAirportDhanbad को ट्रेंड कराने में आईआईटी आईएसएम के बच्चें भरपुर सहयोग मार्गदर्शन करेगें..

15/10/23 के शानदार जानदार आयोजन के लिए उन्होनें बधाई दी।

प्रोफ़ेसर रजनी सिंह जी ने अपना अनुभव साझा किया। बच्चों ने आकर उन्हे जो अनुभव बताए, क्या सीखा वो बताया।15/10/23 के कार्यक्रम मे उमड़ी भीड़ और बच्चों द्वारा सुझाए गए उपायों की उन्होनें सराहना की। उन्होनें कहा जीत हार तो लगी रहती हैं पर किसी कार्यक्रम में भाग लेना ज्यादा जरूरी है।

दोनो के सुझाव अनुकरणीय और प्रशंसनीय थे।
इस कार्य में सहयोग करने वाले शिक्षक गण प्रोफ़ेसर एम के सिंह, रजनी सिंह जी , डिप्टी डायरेक्टर धीरज कुमार एवम छात्र गण का मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह ने धन्यवाद दिया और भविष्य में सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।

समुह के सचिव श्री अनिल कुमार जैन ने कहा किसी भी ऊंचे मकान की ताकत उसके नींव मे डले पत्थर होते हैं। वैसे ही बच्चों ने जो शानदार प्रदर्शन किया उसके पिछे शिक्षक गण का सहयोग हैं। अनिल कुमार जैन ने एयरपोर्ट डे कार्यक्रम के बारे मे बताया

विजेता ट्रॉफी प्रोफेसर रजनी सिंह को बच्चों की अनुपस्थिति में दिया गया। टॉफी चॉकलेट का बॉक्स डिप्टी डायरेक्टर श्री धीरज कुमार जी को दिया गया ,मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह से सहयोगी सतपाल सिंह ब्रोकर, नताशा अजय भारतीया, सतीश मिश्रा, सुनील सिंह मौजूद थे

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *