धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम के द्वारा फुटपाथ दुकानदारों को उपराष्ट्रपति के दौरा के बाद दुकान लगाने से रोकने पर भारी विरोध आक्रोश का सामना करना पड़ा। उपराष्ट्रपति के दौरे के बाद फुटपाथ दुकानदार अपनी दुकान लगा रहे थे और निगम कर्मी धनबाद के हीरापुर पुलिस लाइन इलाके में उन्हें रोकने पहुंचे थे।
दुकानदारों के भारी विरोध को देखते हुए निगम के पदाधिकारी और कर्मी बेरंग लौट गए।
मौके पर फुटपाथ दुकानदारों ने निगम के खिलाफ जोरदार विरोध किया।भारी आक्रोश भी देखने को मिला।
वही फुटपाथ दुकानदारों ने कहा कि निगम द्वारा कहा गया था कि उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 4 दिन तक फुटपाथ में दुकान लगाने पर मना किया गया था।उपराष्ट्रपति के दौरा के बाद पुनः दुकान लगाने का वायदा किया गया था और तब उन लोगों ने स्वेच्छा से अपनी दुकान हटा ली थी। अब जब दौरा बीत जाने के बाद दुकान लगाना चाह रहे तो निगम द्वारा रोका जा रहा है।
तमाम दुकानदार गरीब है और चार दिन दुकानदारी नहीं होने से उनके रोजी-रोटी पर भी आफत आ गई है। ऐसे में अगर दुकान नहीं लगाने दिया गया तो वह कैसे अपना घर परिवार चलाएंगे, बाल बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा..?
NEWS ANP के नितेश के साथ अंजली की रिपोर्ट..