निर्भीक होकर काम करें, सुरक्षा देना पुलिस का काम : DGP…


झारखंड(Jharkhand)झारखंड DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास का मूल मंत्र व्यवसाय और उद्योग है। कारोबारी निर्भीक होकर सुरक्षित माहौल में व्यवसाय कर सके ये राज्य पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। DGP अनुराग गुप्ता ने व्यापारियों को हर तरह से सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है। कारोबारियों को किस तरह की परेशानी और दिक्कत है, यह जानने के लिये आज खुद DGP अनुराग गुप्ता कारोबारियों के बीच पहुंचे थे। रविवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले आयोजित बैठक में कई कारोबारियों ने राजधानी रांची में बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर और नशे के संजाल पर DGP का ध्यान आकृष्ट कराया। DGP अनुराग गुप्ता ने मौके पर मौजूद SSP और ट्रैफिक SP को निर्देश दिया कि वैसे सभी समस्याएं जिसका समाधान पुलिस के द्वारा किया जा सकता है, उसे तुरंत दूर किया जाये। वहीं, लॉ एंड ऑर्डर, महिला सुरक्षा और नशे को लेकर भी विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।

CCTV जरूर लगायें
चैंबर की बैठक में DGP अनुराग गुप्ता ने कारोबारियों से अपील की है कि वे अपने कार्यस्थल और दुकानों के बाहर CCTV कैमरे जरूर लगवायें, इससे अपराधियों के मन में पकड़े जाने का थोड़ा खौफ जरूर होता है। वहीं, पुलिस को अपराधियों को गिरफ्तार करने में भी सहायता मिलती है

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *