डीसी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के पाकुड़ शाखा का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

पाकुड़ (PAKUD)पाकुड़ सोमवार को डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने पाकुड़ शहर स्थित रेलवे फाटक के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के पाकुड़ शाखा का उद्घाटन में भाग लिया।
डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल अपने संबोधन में कहा कि पाकुड़ जिला में अपनी पहुंच ग्राहक तक बनाने का एक अच्छा मौका बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैंक शाखा के लिए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वित्तीय लेन-देन का माध्यम ऑनलाइन है तथा इन बैंकों का इस्तेमाल से ग्राहकों की परेशानी कम होगी


उपायुक्त ने जिले के समग्र विकास के लिए वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच के महत्व पर जोर दिया। नई शाखा खुल जाने से जिले के आस-पास के इलाकों के निवासियों को बचत खाते, चालू खाते, ऋण और अन्य वित्तीय सेवाओं सहित कई बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगी।
मौके पर उप विकास आयुक्त मो० इश्तियाक अहमद, डिप्टी जोनल मैनेजर, सिनियर मैनेजर समेत अन्य बैंक के कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *