हादसा:सिंदरी MLA इंद्रजीत के भांजे पर पलटा ट्रैक्टर,हुई मौत

सिंदरी (SINDRI) बलियापुर के पलानी गांव निवासी गोपाल महतो के 40 वर्षीय पुत्र आनंद महतो उर्फ़ भूषण महतो की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर करीब दो बजे की है। कहा जा रहा है कि शनिवार को पलानी तालाब के पास गेड़िया खेत में मृतक का भाई ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान कीचड़ में ट्रैक्टर फंस गया था। रविवार को ट्रैक्टर को कीचड़ से निकालने के लिए दोनों भाई खेत पहुंचे थे। ट्रैक्टर को निकालने के लिए उसे स्टार्ट किया तो

अचानक उसका अगला चक्का उठ गया। उसके बाद ट्रैक्टर पलट गया, जिसकी चपेट में किसान आनंद उर्फ भूषण आ गया। अन्य टैक्टरों के जरिए उक्त ट्रैक्टर को उठाकर आनंद को बाहर निकाला गया। फिर लोग उसे धनबाद के SNMMCH ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया।मृतक की पत्नी मिलती देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। मृतक के पुत्र-पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो का भांजा था। खबर पाते ही सिंदरी विधायक की पत्नी व भाजपा नेत्री तारा देवी ने शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो खुद 2020से कोरोना की चपेट में आने के बाद चार साल से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहें है जबकि रांची में पढ़ाई कर रहा उनके पुत्र ने दो वर्ष पूर्व सुसाइड कर जान गवां चुका है..

NEWS ANP के लिए सिंदरी से संधू और प्रेम प्रकाश की रिपोर्ट,..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *