मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना कैम्प में अधिकारी नदारद.. कुव्यवस्था से महिलाओं में दिखीं नाराजगी…

सिन्दरी,(SINDRI)धनबाद, झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत सफल क्रियान्वयन हेतु धनबाद नगर निगम के द्वारा विभिन्न वार्ड में कैम्प लगाकर फार्म जमा करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था सिन्दरी के वार्ड नंबर 53,54,55 में भी कैम्प लगाकर फार्म जमा करना था। इसके लिए गौशाला एस पी एम इन्टर कालेज में तथा रागामटी पानी टंकी स्थित एफ सी आई के पुराने डिस्पेंसरी में कैम्प लगाया गया था जिसमें काफी संख्या में महिलाएं, लड़कियों का भीड़ शनिवार और ,

रविवार को सुबह आठ बजे से संध्या तक लगा रहा आनलाइन आवेदन लेने के लिए कम्प्यूटर लगा कर कम्प्यूटर कर्मी सेविका और साहिया लोग बैठे रहे। मगर किसी भी कैम्प में प्रखंड कार्यालय के समक्ष कोई भी पदाधिकारीयों के नहीं रहने के कारण महिलाओं का फार्म का ना तो रजिस्ट्रेशन हुआ ना ही फार्म सही ढंग से जमा हो सका कारण उक्त फार्म पर सक्षम अधिकारियों का हस्ताक्षर कर आवेदन कर्ता को पावती रसीद भी उसी फार्म से काट कर देना था ।एस पी एम कालेज में कुछ महिलाओं का फार्म जमा लिया भी गया तो रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया।

रविवार को दोपहर के लगभग एक बजे के आस पास धनबाद के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट,हेमा प्रसाद पहुंची उन्होंने कहा कि सर्वर डाउन रहने के कारण परेशानी हो रही है। सर्वर ठीक होते सब ठीक हो जाएगा। दूसरी तरफ अधिकारीयों के उपस्थित नहीं होने के कारण महिलाओं को सुबह से शाम तक घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा और बिना फार्म जमा किए वापस लौटना पड़ा। इससे महिलाओं में काफी नाराज़गी देखी गयी।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *