धनबाद प्रेस क्लब के संजीव झा बने अध्यक्ष ,अजय प्रसाद बने महासचिव..कई पदों पर रहा कांटे की टक्कर..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद प्रेस क्लब के 21 सदस्यीय प्रबंधन समिति का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. गांधी सेवा सदन में संपन्न हुए चुनाव प्रक्रिया में प्रभात खबर के संजीव झा अध्यक्ष चुने गये है. संजीव को 147 वोट मिले. जबकि रामजी को 64 वोट मिले हैं. उन्होंने रामजी यादव को हराया. वरीय उपाध्यक्ष पद पर शशिभूषण राय ने अभिषेक सिंह को हराया. शशि को 85 और अभिषेक को 72 वोट मिले हैं. महासचिव पद पर अजय प्रसाद ने आशीष अंबष्ट को हराया. अजय को 94 और आशीष को 85 वोट मिले. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर मनोज शर्मा ने लखन कुमार को हराया. मनोज को 110 वोट मिले जबकी लखन को 109 वोट मिले.
इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पांच विजयी प्रत्याशियों में प्रतीक पोपट 141, अमर प्रसाद 117, बलवंत कुमार 117, सुरेन्द्र यादव 113 और शरद चंद्रा को 94 वोट मिले. वहीं सचिव पद पर विजयी प्रत्याशियों में मोहन गोप 129, संजय चौरसिया को 128, नवीन राय 125, राम मूर्ति पाठक 113 और चंदन पाल को 109 वोट मिले. जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में विक्की प्रसाद 140, शांभवी 107, रोशन कुमार सिन्हा 104, विपिन कुमार रजक 102, गोपाल प्रसाद 100, शिल्पा सिंह 96 और कन्हैया पांडेय को 92 वोट मिले.
धनबाद प्रेस क्लब प्रबंधन समिति 2024-27 का चुनाव संपन्न कराने में चुनाव पदाधिकारी विजय पाठक, अभय भट्ट के साथ विजय कुमार, शिक्षक संजय सिन्हा, दिलीप कर्ण, राजकुमार वर्मा, रामलखन कुमार, विजय कुमार वकील प्रशांत बनर्जी और प्रभाकर प्रसाद का अहम योगदान रहा.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *