BCCL के रिटायर ऑफिसर की विदाई समारोह..

बाघमारा (BAGHMARA)बी सी सी एल के मधुबन कोलवाशरी के परियोजना पदाधिकारी प्रमोद कुमार के सेवानिवृत्त होने पर मधुबन कोलवाशरी के मज़दूरों और अधिकारियों ने सादे समारोह आयोजित कर भावभीनी बिदायी दी।विदायी समारोह की अध्यक्षता मधुबन कोलवाशरी के प्रभारी परियोजना पदाधिकारी अभिजीत महतो और संचालन जगदीश साव ने किया।विदायी समारोह में सेवानिवृत पी ओ प्रमोद कुमार ने कहा कि नोकरी में सेवानिवृति एक प्रकिया है।

जो हर किसी के साथ होना ही है।उन्होंने कहा कि मधुबन कोलवाशरी उनके कार्यकाल अधिकारियों और कर्मचारियों के बदौलत कई कृतिमान स्थापित किया।मेरे सेवानिवृति के बाद वाशरी और कई उत्पादन में रेकॉर्ड बनाए यही मेरी कामना है।समारोह में मधुबन कोलवाशरी के प्रभारी पी ओ अभिजीत महतो, ए बी राजू, देवेन्द्र सिंह, रविन्द्र रजा, गंगा सागर राय, कामख्या सिंह, जगदीश साव, शौरभ सुमन, अजय कुमार, मोती राय, चंद्रशेखर राय, योगेंद्र कु गुप्ता, बी के बनजी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *