झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का धरना जारी … भाजमो ने दिया समर्थन..

रांची (RANCHI)झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, समाहरणालय संवर्ग झारखंड के धरना स्थल राज भवन के सामने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी का स्वागत करते हुए अपना 9 सूत्री मांग के बारे में बताएं और मांग पत्र सौंप। सरकार द्वारा अनुमोदित उच्च स्तरीय समिति के अनुशंसा के आलोक में निम्न वर्गीय लिपिक, कार्यालय अधीक्षक तथा प्रशासी अधिकारी के ग्रेड वेतन को बढ़ाया जाए। पद का सृजन हो, निम्नवर्गीय से उच्च वर्गीय लिपिक के लिए निर्धारित काल अवधि 8 वर्ष से घटकर 4 वर्ष किया जाए। macp की काल अवधि 10 वर्षों से हटाकर 8 वर्ष किया जाए। पद नाम में संशोधन हो। कार्यालय अधीक्षक के पद को राजपत्रित पद घोषित किया जाए। उम्र सीमा 60 वर्ष के स्थान पर 65 वर्ष किया जाए आदि प्रमुख है।


तिवारी ने कहा कि आपकी मांगे जायज है न्याय संगत है तो सरकार को आपकी मांगों को मनाना चाहिए। आप जनहित के कार्यों को आगे बढ़ते हैं। राज्य के विकास में आप सहयोगी हैं। आपकी भागों को पूर्ण करने हेतु सरकार को ध्यान देना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए प्रोन्नति का मामला हो या वेतन ग्रेड का मामला माननीय मुख्यमंत्री को अभिलंब कार्रवाई करनी चाहिए

NEWS ANP के लिए वी सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *