तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर इंट का दीवाल देने का आरोप…

आसनसोल(ASANSOL) आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 85 के हिरापुर थाना अंतर्गत आने वाले आसनसोल जिला अस्पताल दुर्गामंदिर के निकट तालाब के बगल मे स्थित सरकारी जमीन पर इलाके के ही रहने वाले जगदीश प्रशाद सिंह के ऊपर अवैध रूप से कब्ज़ा कर उक्त जमीन पर इंट का दीवाल देने का आरोप इलाके के ही रहने वाले कुशो सिंह ने लिखित रूप से आसनसोल नगर निगम के मेयर, उप मेयर सहित हीरापुर थाने मे किया है, उनका आरोप है की वह काफ़ी गरीब हैं और वह शब्जी बिक्री का अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं,

गरीबी के कारण ही वह अपने परिवार के साथ तालाब के किनारे सरकारी जमीन पर झोपड़ी नुमा घर बना कर रह रहे थे, उन्होंने यह भी कहा की जब वह अपने गाँव बिहार के समस्तीपुर गए तो इलाके की ही रहने वाले उनके पड़ोसी जगदीश प्रशाद सिंह ने उनकी गैर मौजूदगी मे उनका घर तोड़ दिया और उसपर कब्ज़ा कर लिया, जब वह दोबारा उक्त जमीन पर अपना घर बनाने गए तो जगदीश ने उनसे कहा की वह वहाँ पक्का का घर बनाएँगे उसमे से एक रूम उनको भी दे देंगे, पर उन्होने नही दिया और उक्त जमीन पर इंट का दीवाल देकर पूरी तरह कब्ज़ा कर रहे हैं,

उन्होने यह भी कहा की उन्होंने उनको यह भी धमकी दी की उक्त जमीन उनका है, अगर मै उक्त जमीन को लेकर कुछ भी करता हूँ तो वह मुझे किसी झूठे केश मे फंसा देंगे या फिर मुझको जान से मरवा देंगे, ऐसे मे कुशो सिंह ने डर और भय के बाद आसनसोल नगर निगम व हिरापुर थाना का दरवाजा न्याय के लिये ठकठाकया है और न्याय की गुहार लगाई है, उन्होने यह मांग की है की जगदीश प्रशाद या तो उनका आशियाना लौटा दे या फिर सरकार अपनी जमीन पर कब्ज़ा कर ले

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *