लायंस क्लब बाघमारा के सहयोग से संस्कार ज्ञानपीठ 10+2 विद्यालय पीयूष विहार हरिना में शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ…


बाघमारा(BAGHMARA)बाघमारा लायंस क्लब बाघमारा के सहयोग से संस्कार ज्ञानपीठ 10+2 विद्यालय पीयूष विहार हरिना में शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सह क्लब अध्यक्ष लायन डा मुकेश कुमार राय, प्राचार्य रश्मि कुमारी, प्रबंधक नीरजा राय , प्रशिक्षक आनंद गौतम ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर शिल्पा राय से संयुक्त रूप से दीप दीप प्रज्जलित कर किया।कार्यशाला का विषय जेंडर सेंसिविटी था।यह प्रशिक्षण सी बी एस ई के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय को 25 घंटे इनहाउस प्रशिक्षण लेना शिक्षको के लिए आवश्यक है। लायंस क्लब बाघमारा के पूर्व अध्यक्ष लायन प्रबीर राय एवं लायन निगम कुमार ने प्रशिक्षक आनंद कुमार गौतम को उपहार देकर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष ने प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

विद्यालय प्रबंधक नीरजा राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इस प्रशिक्षण कार्यशाला में राहुल कुमार, ठाकुर महतो, एकता जायसवाल स्मृति पांडे, संगीता चौहान , संजीव यादव, मलय मिश्रा ,पूनम चौहान ,रानी सिंह ,श्वेता शुक्ला ,संजय राजभर, चंडी मिश्रा, सुभाष रजक, रिंकू सरकार ,अरुण प्रमाणिक, गायत्री कुमारी ,कुमार राहुल सिन्हा ,सरस्वती कुमारी, दिलचंद महतो, विजय कुमार, अर्चना कुमारी ,नीरज रावत आदि ने हिस्सा लिया

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *