कारगिल विजय दिवस के मौके पर आसनसोल मे तिरंगा यात्रा…

शहीदों के सम्मान मे देशभक्ति के गानो पर झूमा आसनसोल…

आसनसोल(ASANSOL)आसनसोल, कारगिल विजय दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे शुक्रवार तिरंगा यात्रा निकाला गया, जो यात्रा आसनसोल हाटन रोड से शुरू हुई और नजरुल मंच तक जाकर समाप्त हुई, जहाँ भाजपा द्वारा आयोजित शहीदों के सम्मान मे देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम व गाने पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने प्रस्तुत किए, जिसे देख कार्यक्रम मे उपस्थित और सुन हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया, वहीं नजरुल मंच के बाहर कारगिल युद्ध मे शहीद हुए हमारे देश के जवानो की जंग से जुड़ी कुछ तसवीरें प्रदर्शित की गई थी जहाँ लोगों की भारी भीड़ देश के लिये शहीद हुए जवानो की प्रदर्शित की गई तस्वीरों के पास खड़े होकर सेल्फी ली,

देश के लिये शहीद हुए जवानो की याद मे उनके सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम मे कुछ पूर्व सेना के जवानो को भी निमंत्रित किया गया था, जिनको कार्यक्रम मे सम्मानित भी किया गया, वहीं इस कार्यक्रम के सुरुवाती दौर मे देश के लिये शहीद हुए जवानो को याद भी किया गया उनको भावबीन श्रद्धांजलि भी दी गई, इस मौके पर भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुखर्जी, देबतानु भट्टाचार्य, कैप्टन अहमद चक्रवर्ती, कैप्टन अनुपम बैनर्जी, समीर घोष कारगिल वारयर, अतनु भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *