बाघमारा(BAGHMARA) इसके तहत 1500 पौधो का रोपण एवम 500 फलदार पौधा का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ब्लॉक टू अनुप कुमार राय थे। इसके अलावा अपर महाप्रबंधक, प्रोजेक्ट ऑफिसर, अन्य क्षेत्रीय विभागाध्यक्ष एवम क्षेत्रीय सलाहकार समिति, क्षेत्रीय कल्याण समिति, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति और आसपास के गांवों के मुखिया ने वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता में अपना योगदान दिया।
वृक्षारोपण बेनेडोह ओबी डंप पे किया गया। आगे चल कर इसे एक सुंदर इको रेस्टोरेशन पार्क बनाया जाएगा।कोयला मंत्री के धनबाद आगमन के उपलक्ष्य पर बेनीडीह ओबी डंप में महाप्रबंधक अनुप कुमार राय, एजीएम एसबी कुमार एंव एजीएम केके सिंह के द्वारा फलदार पौधा रोपण किया गया । मौके पर पीओ टीएस चौहान, विद्युत एवं यांत्रिक प्रबंधन आलोक कुमार, प्रबंधक वैभव सिंह,सेफ्टी ऑफिसर सुरेश प्रजापति, पर्यावरण प्रबंधन उतम कुमार झा, कार्मिक प्रबंधक विकास कुमार, अजीत कुमार झा, सुरेश राय, श्रमिक प्रतिनिधियों में गोपाल चंद्र गोप, उतम कुमार पांडेय, बैजनाथ यादव, इंदल कुमार, भोला रवानी सहित अन्य मौजूद थे
NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..