बस्ती के लोगों से मिले झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष, ग्रामीणों ने लगाया आउटसोर्सिंग कंपनी पर कई आरोप।

झरिया(JHARIYA) लोदना एरिया 10 अंतर्गत चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा लगातार हैबी ब्लास्टींग से परेशान लोगों की सूचना मिलने पर बुधवार को झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश यादव ग्रामीण से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा की उपर से बरसात का पानी नीचे से आग के करण लोग काफी परेशान है।

यादव ग्रामीणों से मिलने के बाद एरिया 10 कुजामा पीओ अरुण कुमार पांडे से फोन पर बात किये एवं स्थानीय लोगों की हो रही समस्याओं से अवगत कराया तत्पश्चात श्री पांडेय ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर क्षेत्र का दौरा कर हर समस्या को दूर किया जाएगा। यादव ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द समस्या को दूर नहीं किया गया तो आने वाला दिन आउटसोर्सिंग कंपनी के विरोध में उग्र आंदोलन होगा एवं जरुरत पड़ी तो चक्का जाम किया जायेगा।जिसकी जानकारी श्री यादव ने विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *