हल्ला बोल,पोल खोल” के दौरान दीप नारायण सिंह ने कहा, भ्रष्टाचारी गरीबों का अधिकार छिनना बंद करें…

बाघमारा(BAGHMARA)बाघमारा 23/ 07/2024 को कार्यक्रम के तहत भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में हो रही लुट – खसोट के विरुद्ध पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जदयू पार्टी और यूथ फोर्स के बैनर तले आयोजित “हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम कर बाघमारा प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह और जदयू धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान हजारों की संख्या में जदयू एवं यूथ फोर्स के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हो कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपना रोष प्रदर्शन किया। बताते चलें कि डुमरा मोड़ पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह एवं जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से राजा स्व सत्येन्द्र नारायण सिंह के प्रतिमा में माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कार्यकर्ता डुमरा मोड़ से जुलूस के शक्ल में भ्रष्टाचार और गरीबों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं में हो रही लुट – खसोट के विरुद्ध नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आज बाघमारा प्रखंड कार्यालय में “हल्ला-बोल,पोल-खोल” कार्यक्रम हो रहा है। बाघमारा प्रखंड में लुट –

खसोट मचा हुआ है । गरीबों का कोई काम नहीं हो रहा है।लोग परेशान हैं। अबुआ आवास, दाखिल – खारिज, पेंशन,आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र, आदि गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में लुट मची हुई है।जरुरतमंद लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। जनता पस्त है और यहां के अधिकारी लुट में व्यस्त है। जदयू पार्टी भ्रष्टाचार और परिवारवाद विरोधी पार्टी है। जनता को अधिकार मिले, इसके लिए जदयू पार्टी और यूथ फोर्स संगठन संघर्ष कर रही है। श्री सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से गांव – गरीब, शोषित – पीड़ीत, छात्र – नौजवान, मजदूर – किसान भाइयों का काम समय पर नियमानुसार करें, और गरीब लोगों के काम में कोई अगर-मगर कर लोगों को परेशान करने का प्रयास नहीं करें, अन्यथा भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। श्री सिंह ने आगे कहा कि हमलोग झारखंडी हैं। लड़ाई लड़ कर झारखंड राज्य का निर्माण किए है। जब झारखंड राज्य लड़ कर ले सकते हैं तो अपना अधिकार भी लड़ कर लेना जानते हैं।


जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि हमलोग भारत देश के नागरिक हैं। यहां भगवान श्री कृष्ण बंसी बजाकर प्रेम का संदेश के साथ – साथ अपने अधिकार के लिए सुदर्शन चक्र के माध्यम से संघर्ष करने का संदेश दिए हैं। अगर कोई गरीब , मजदूर, किसान,छात्र , नौजवान,महिलाओं का हक – अधिकार को छिनने का प्रयास किया तो जदयू पार्टी के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने 41 सूत्री मांगपत्र सौंपा और मांगपत्र पर तत्काल अमल करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप और संचालन सुरज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो,जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह,जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, जिलाध्यक्ष युवा रूपेश पासवान , जिलाध्यक्ष महिला पुष्पा पांडेय,जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विद्यानंद पासवान, माला चौहान,जदयू नेता कैलाश सिंह,इंदल सिंह,अमित राम ,कृष्ण कान्त पाण्डेय, नितिन पाण्डेय, सत्यजीत पाण्डेय, कुलदीप दास, अजय दास, तुलसी ठाकुर, लाल बाबू महतो,अमल गोप, सुजीत गोप, अर्जुन मोहली, जमशेद अंसारी,जैलुन अंसारी, नुनु लाल साव, नेहा सिंह, सिमा देवी, भुनेश्वर दास,सपन दुबे,गंगा शर्मा आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *