झरिया(JHARIYA)झरिया भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस हर्षों उल्लास के साथ सदस्यों/कार्य कर्ताओं ने मंगलवार को कुइयां कोलियरी शाखा कार्यालय में मनाया। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दांतों पंत थेगड़ी जी को याद किया गया, साथ ही शाखा सचिव बिनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ का स्थापना वर्ष 23 जुलाई 1955 को भोपाल में की गई थी। आज 23 जुलाई 2024 को 70 वर्ष होने पर पूरे देश में श्रम शक्ति के साथ प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थापना दिवस मनाया गया। तत्पश्चात झण्डा तोलन, मां भारती, बाबा शिल्पी, विश्वकर्मा भगवान् की फोटो पर पुष्प मला अर्पण कर, भारतीय मजदूर संघ,के गीत गाकर,नारा लगाते हुए
कार्य क्रम की समाप्ति के साथ सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच लाडू बांटा गया एवं मुंह मीठा कराया गया, साथ ही कार्यकर्ताओं एवं देश वासियों को धन्यवाद् एवं हार्दिक शुभ कामनाएं दी गई । मौके पर अशोक राम,कार्य क्रम की अध्यक्षता अशोक राम, जी धूचु राय,मंजित प्रसाद सिंह, रामकिशोर मौर्य, बब्लू gop, अनिल कुमार, देवराज कोयरी, अमरेंद्र राजभर, कार्तिक महतो, आदि मौजूद थे
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट