धनबाद(DHANBAD)निरसा। ईसीएल मुगमा एरिया क्ष्रेत्र कुमारधुबी भाग्यलख्खी कोलयरी में रविवार को चोरों द्वारा केबल काट ली गई जिसके कारण नदी धौड़ा एवं कुमारधुबी कोलयरी में रह रहे लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हुए हैं गुस्साए ग्रामीणों ने बरमुडी कोलयरी का ट्रांसपोटिंग एवं भगयलख्खी कोलयरी का उत्पादन पूरी तरह से ठप कर दी,ग्रामीणों का कहना हैं कि कोलयरी मैनेजमेंट की लापरवाही के कारण हम सबो को लगातार बिजली और पानी मूल भूत जरूरतो की समस्या से नित्य जूझना पड़ता हैं जिससे बाध्य होकर उत्पादन और ट्रांसपोटिंग को ठप किया गया हैं
और जबतक इस समस्या का ठोस समाधान नही निकाला जायेगा तब तक कार्य को बाधित रखेंगे।इस धरना को समर्थन में उतरे बिहार कोलयरी कामगार यूनियन(BCKU) और राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर संघ (RCMS) पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने स्थानिए प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया हैं और कहा कि नदी धौड़ा में पूर्व से ही समस्या थी आए दिन चोरों द्वारा केबुल काट ली जाती हैं जिसका खामियाजा स्थानिए लोगो को भुगतना पड़ता हैं अगर पुलिस मुस्तेदी दिखाती तो चोरी पर अंकुश लगया जा सकता है गहन जांच कराई जाए स्थानिए गोदामो में रातों रात भट्टियों में चोरी किए गए
केबुल को गला दी जाती है यह खेल पुलिस के नाक के नीचे से होता हैं फिर भी पुलिस मौन रहती हैं अगर पुलिस ततपरता दिखाए तो चोर सलाखों के पीछे होगा।
वही इस पूरे मामले में कोलयरी के इंजीनियर अंकुश यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रबंधन समस्या को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए आज शाम से ही तत्काल बिजली बहाल कर दी जायेगी और आगामी तीन माह के भीतर स्थाई समाधान कर दी जायेगी, उसके पश्चात ग्रामीण शांत हुए और धरना को स्थगित किया।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…