सिंदरी। गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व।

सिंदरी(Sindri), धनबाद ,रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव से गायत्री ज्ञान मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। गायत्री परिवार और आसपास के भाई-बहनों की उपस्थिति में गुरुदेव के सूक्ष्म संरक्षण में यह पर्व संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 09 बजे बहनों द्वारा भजन-कीर्तन और गीत-संगीत से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना की गई। बहनों ने गुरुदेव की अमृतवाणी सुनाई और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में तीन कुण्डीय हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें चार पाली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। संध्या 6 बजे से दीप यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें बहनों ने अपने घरों से सैकड़ों दीपक लाए। गायत्री मंदिर में 151 दीपक जलाकर मंत्रोच्चार के साथ दीप यज्ञ और पूजा-अर्चना की गई।

पूजा के बाद महा प्रसाद का वितरण किया गया।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *