तिसरा पुलिस और घनुवाडीह पुलिस की संयुक्त तत्परता लाई रंग। नौ केजी गांजा समेत वाहन किया जप्त।

झरिया(Jharia) तिसरा थाना पुलिस और घनुवाडीह ओपी पुलिस के संयुक्त तत्परता लाई रंग। नौ केजी गांजा समेत वाहन किया जप्त। जिसको लेकर तिसरा थाना परिसर में रविवार को सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र कुमार राउत के नेतृत्व में हुई प्रेस वार्ता। वार्ता के दौरान श्री राउत ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने को लेकर क्षेत्र मे लगातार वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके तहत तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार एवं घनुवाडीह ओपी के पदाधिकारी चुमना उरांव, अखिलेश कुमार, उमेश कुमार,मधु गोराई आदि ने संयुक्त रूप से बीसीसीएल माइंस रोड़ 6 के पास सघन वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को सूचना मिली कि बलियापुर की ओर से एक पीकअप वाहन संख्या जेएच 10ए भी 0728 कुछ तस्कर अवैध रुप से तस्करी का सामान लेकर बलियापुर से झरिया की ओर जा रहें हैं। सूचना के अधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी भूपेंद्र राउत के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया और काफी सतर्कता से रोड़ नंबर 6 के पास गाड़ियों की सघन जांच किया जाने लगा। तभी लगभग 2 बजे जे एच 10ए भी 0728 पीकआप भेन आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस बल रोकने के लिए इशारा किया लेकिन चालक पुलिस को देखते ही 50 मीटर की दूरी के पहले ही गाड़ी छोड़कर पोखरिया(खदान) का सहारा लेते हुए भाग निकला। इधर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो चालक के दाहिने साइड में काला चेकदार प्लास्टिक थैला में भूरे रंग के पैकेट में अवैध रूप से तश्करी किया जा रहा गांजा नौ पैकेट अलग अलग बनाकर रखा हुआ था। जिसे गाड़ी समेत जप्त कर लिया गया है। गांजा का वजन लगभग 9 केजी है जिसकी कुल लागत लगभग एक लाख तीस हजार रुपए का अनुमान लगाया गया है। फिलहाल जप्त किया गया अवैध रुपी सामाग्री को घनुवाड़ीह ओपी थाना कांड संख्या 65/24 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *