धनबाद (DHANBAD)धनबाद प्रेस क्लब आम चुनाव वर्ष 2024- 27 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अध्यक्ष ,महासचिव ,वरीय उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष ,सचिव और कार्यकारणी सदस्य समेत कुल 21पदाधिकारियों के चुनाव होना है..जिसका मतदान आगामी 03,अगस्त 24 को होना है..
चुनाव के लिए कल दिनांक 22 जुलाई 2024 से 24 जुलाई 2024 तक नामांकन पत्र की बिक्री नामांकन भरने की तिथि निर्धारित की गई है। 25 जुलाई 2024 को नामांकन पत्रों की जांच तथा 26 जुलाई 2024 को नाम वापसी की तारीख निश्चित है। 26 जुलाई 2024 को ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। नामांकन पत्र की बिक्री तथा नामांकन पत्र जमा करने का स्थान गांधी सेवा सदन में समय दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
नामांकन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज का फोटो अपने संस्थान का अधिकृत प्रमाण पत्र या प्रेस क्लब का फोटो पहचान पत्र आवश्यक है। एकल पद के लिए नामांकन शुल्क ₹1000 तथा अन्य पदों के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार एक पद पर दो बार चुनाव जीत चुके हैं अगर तीसरी बार उसी पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते हैं तो प्रेस क्लब के बायोलॉजी के अनुसार उनका नामांकन पत्र रद्द किया जा सकता है।
ऐसे सामान्य सदस्य जिनका प्रेस क्लब का उन पर बकाया हो वह कल 22 जुलाई 2024 तक अपना बकाया प्रेस क्लब को भुगतान कर दें। प्रेस क्लब का बकाया होने की स्थिति में उन्हें मतदान करने या नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं दिया जाएगा।
उक्त जानकारी धनबाद प्रेस क्लब के चुनाव पदाधिकारी विजय पाठक, अभय भट्ट ने दी
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..