झरिया धाम से निकाला भव्य निशान शोभा यात्रा..

झरिया (JHARIYA)अषाढ़ महा देवशयनी एकादशी व्रत को लेकर श्री श्याम प्रेमियों ने झरिया धाम से निकाला भव्य निशान शोभा यात्रा।झरिया। श्री श्याम प्रेमियों ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ आषाढ़ माह देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) के अवसर पर श्री झरिया धाम झरिया से भक्तों ने भव्य निशान शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाला। जंहा बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा, युवतियां अपने हाथों में प्रभू श्री श्याम बाबा के निशान लेकर जयघोष के नारे लगाते हुए अपने हाथों में चल रहे थे। कुल 151 निशान निकाली गई जो झरिया शहर के भ्रमण करते हुए लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़,देश बंधु, चार नंबर, धर्मशाला रोड़ आदि जगहों का भ्रमण करते हुए झरिया धाम पहुंची। तत्पश्चात पूजा अर्चना कर भक्तों ने बाबा के चरणों में निशान अर्पित कर अपने सुखमय जीवन के लिए बाबा से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रघुवीर गोयल, शिवकुमार अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल, विवेक सिंगल,संदीप कथूरिया आदि सदस्य मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *