EMPLOYMENTGENERATION: अब पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले मे एक अगस्त को लॉन्च हो रहा कर्म संगवाद पोर्टल…

कोलकाता (KOLKATA)पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लॉन्च की जाने वाली कर्म संगवाद पोर्टल के माध्यम से बंगाल के बेरोजगार अपनी योग्यता अनुसार पा सकेंगे नौकरी…बंगाल के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कल कारखानों मे होने वाली अर्धसरकारी नौकरियों के दौरान भ्रस्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने उठाया कदम…पश्चिम बंगाल के श्रम व क़ानून मंत्री मलय घटक ने कहा पश्चिम बंगाल के खड़कपुर और हल्दिया मे राज्य सरकार द्वारा लॉन्च की गई कर्म संगवाद पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार ने विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कल कारखानों मे इलाके के बेरोजगार युवकों को उनकी योग्यता अनुसार नौकरियां दी,

पूर्व की सफलता को देखते हुए यह पोर्टल पश्चिम बर्धमान मे भी एक अगस्त को लॉन्च की जा रही है, आशा है इस जिले की बेरोजगार युवक इस पोर्टल के माध्यम से रोजगार पाने के लिये आवेदन करेंगे और अपनी योग्यता अनुसार रोजगार भी पाएंगे, जिसका सारा लेखा जोखा कंपनियों के साथ -साथ राज्य सरकार के पास भी होगा, उन्होने कहा इस पोर्टल के जरिए उनको पहले ही दो जगह सफलता मिल चुकी है, अब तीसरी जगह पश्चिम बर्धमान मे लॉन्च किया जा रहा है,

NEWSANP के लिए कोलकाता से अमरदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *