पाकुड़ जिला मुख्यालय के राजबाड़ी मैदान से सोमवार को उल्टा रथ यात्रा निकाली गयी…

पाकुड़ (PAKUD)पाकुड़ जिला मुख्यालय के राजबाड़ी मैदान से सोमवार को उल्टा रथ यात्रा निकाली गयी. राजबाड़ी के कुल देवता मदन मोहन स्वामी एवं देवी सुभद्रा शाही रथ पर बैठ कर आठ दिन बाद अपने मौसी बाड़ी से वापस लौटी. इस श्रद्धालुओं द्वारा गोटा पान, सुपाड़ी आदि का चढ़ावा भी चढ़ाया गया.

रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और रथ को खींचा. रथ यात्रा के मौके पर सुबह से ही जिला मुख्यालय के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु पूजा अर्चना एवं रथयात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचने लगे थे. निकाली गयी रथ यात्रा राजापाडा, हाटपाडा, भगतपाडा, बिल्टु स्कुल होते हुए वापस राजापाडा मैदान पहुंची. रथ यात्रा के मौके पर नगर थाना के निकट स्थित रथ मेला मैदान में आयोजित मेला में लोगों की काफी भीड देखी गई.

मेला देखने के लिए पाकुड जिले के अलावे साहेबगंज जिले के कोटालपोखर, बरहरवा, पश्चिम बंगाल के धुलियान, राजग्राम, मुरारोई, नलहटी, रामपुरहाट आदि स्थानों से श्रद्धालु भाग लेने पहुंचे.

मेले में लगी दुकानों में लोगों ने जमकर खरीददारी की. बच्चे मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाते दिखे. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किया गया था. वही बाबूधन मुर्मू पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने हीरानंदनपुर में रथ यात्रा में शामिल हुए और हर तरफ जय जगरनाथ प्रभु का नारा ग्रामीणों ने लगा रहा था पूरा भक्ति में माहौल बन गया था।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *