चिरकुंडा पायनियर कंपनी के मालिक रोहन कौशिक एक देशी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

धनबाद(DHANBAD)निरसा। चिरकुंडा नगर परिषद के अंतर्गत आउटसोर्सिंग पायनियर MSWM कंपनी के मलिक रोहन कौशिक और उसके साथी मोहम्मद अतीक को पुलिस ने एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस , एक स्टील का हथौड़ा, गोली जैसे दिखने वाला दो धातु के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले में मैथन स्थित एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पायनियर कंपनी में कार्यरत मजदूर अमृत बाउरी द्वारा कंपनी के मालिक रोहन कौशिक के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दिया गया। जिसमें मालिक के कर संख्या DL 8CAK- 1231 में हथियार है।

जिसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गयी। इस दौरान गाड़ी में एक काला रंग के बैग में एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, स्टील का हथौड़ा बरामद किया गया। मामले में सभी समानो के साथ कार व दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है।बताते चले कि दो वर्ष पूर्व भी चिरकुंडा थाना में अपने वर्करों से मारपीट के मामले में भी रोहन कौशिक को खूब डाल फटकार पड़ी थी उसके बाद दो वर्ष के बाद पुनः वर्करों से मारपीट का मामला प्रकाश में आया हैं अपने वर्करों को डराने धमकाने एवं हथियार से भय दिखाने की बात सामने आई हैं पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध चिरकुंडा थाना कांड संख्या 166/24 धारा 25(1-बी)ए26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दी हैं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *