स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता आसनसोल मे डेंगू के पाए गए 13 मरीज…जिले मे 18

आसनसोल(ASANSOL)आसनसोल तप्ति धुप और चिलचिलाती गर्मी के बिच पश्चिम बंगाल मे अभी बारिश ने दस्तक ही दी थी की आसनसोल मे डेंगू के पाए गए 13 मरीज से स्वास्थ्य विभाग ही नही बल्कि जिला प्रशासन सख्ते मे आ गई है और उनकी चिंता बढ़ गई है की आखिरकार आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत आने वाले तमाम वार्डों मे निगम व स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू जागरूकता अभियान मे ऐसी कहाँ कमी आ गई की डेंगू के 13 मरीज सामने आ गए, जिसकी जाँच भी निगम व स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है, वहीं इस मामले मे आसनसोल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी आसनसोल नगर निगम डॉक्टर दीपक गाँगुली ने कहा है की आसनसोल मे डेंगू के कुल 13 मरीज पाए गए हैं,

जिसमे तीन मरीज बाहर से आए हैं, ऐसे मे यह हो सकता है की वह बाहर से डेंगू संक्रमित होकर आए हों और वह यहाँ अपना इलाज करा रहे हों बाकि के दस मरीज आसनसोल के लोकल हैं, उन्होने कहा आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 46, 52 और 105 नंबर वार्ड को चिन्हित किया गया है जहाँ डेंगू के मरीज पाए गए हैं, इन वार्डो मे साफ सफाई से लेकर डेंगू निरोधक कैमिकलों की छिड़काव भी शुरू कर दी गई है,

बाकि के अन्य वार्डों मे भी कार्य शुरू कर दिया गया है, क्योंकि बारिश शुरू हो गई है और इस बारिश के बिच जगह -जगज जल जमाव का होना अनिवार्य है, ऐसे मे लोगों को डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान मे तेजी के साथ -साथ तमाम वार्डों की साफ -सफाई मे तेजी लाइ जा रही है,

जगह -जगह डेंगू निरोधक कैमिकलों की छिड़काव भी की जा रही है, वहीं आसनसोल मे पाए गए डेंगू की मरीजों को लेकर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भी काफी गहरी चिंता जताई है और उसका सारा ठीकड़ा राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग के ऊपर फोड़ दिया है, उन्होने कहा है की निगम द्वारा आसनसोल की साफ -सफाई को लेकर किये जा रहे दावों का पोल खुला है, हर तरफ गंदगी और कचड़े फैले रहते हैं, साफ -सफाई के नाम पर यहाँ सिर्फ बयान बाजी है, झूठे दावे और वादे हैं नालियाँ साफ सफाई नही की जा रही जगह -जगह जल जमाव हो रहा है कोई देखने वाला नही कोई सुनने वाला नही यहाँ स्वास्थ्य परिसेवा भी काफी ख़राब है जिस कारण इस तरह की घटना सामने आई है, उन्होने कहा पश्चिम बर्धमान मे कुल 18 डेंगू के मरीज हैं जिसमे आसनसोल मे सिर्फ 13 मरीज पाए गए हैं,

डेंगू की चपेट मे आकर मरीज मर रहे हैं आपलोग उनपर दया तक नही कर रहे हैं अगर वह कुछ नही कर सकते तो उनका सहयोग ले सकते हैं सहयोग करने के लिये वह तैयार हैं, पर आपको तो सिण्डिकेट चलाना है, अग्निमित्रा ने कहा अगर जल्द से जल्द डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या पर लगाम नही लगी तो वह सड़क पर उतरेंगी और जोरदार आंदोलन करेंगी

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *