परियोजना का विस्तार के लिए पहल नहीं करने से कर्मियों में आक्रोश …

झरिया (JHARIYA): BCCLप्रबंधन की मनसा डिपार्टमेंटल परियोजना बंद कर आउटसोर्सिंग चलाने की है, इस कारण नॉर्थ साउथ एकीकृत जिनागोड़ा परियोजना का विस्तार के लिए कोई भी पहल नहीं कर रहा है। उक्त बातें संयुक्त मोर्चा के संयोजक सुनील राय एवं धर्मेंद्र राय ने नॉर्थ तिसरा परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन के क्रम में कहीं। नेताओं ने कहा कि पूर्व में जो एग्रीमेंट हुआ था की 10 वर्षों तक डिपार्टमेंटल परियोजना चलाया जाएगा। लेकिन उस पर पहल नहीं हो रहा है। जगह के अभाव में कई मशीने खड़ी है,जबकि यहां के मशीनो को आउटसोर्सिंग में भेजा जा रहा है,जो गलत है। हम लोगों की मांग है की प्रबंधन डिपार्टमेंटल परियोजना के लिए जमीन की ब्यवस्था करें। कोई भी काम करने से पहले संयुक्त मोर्चा के नेताओं से वार्ता करें। रैयत की जमीन पर जबरन ओबी पत्थर गिराया जा रहा है, उस पर रोक लगे और उसको मुआवजा दिया जाए। सेवानिवृत होने वाले मजदूरों का उनका भुगतान जल्द से जल्द हो। नेताओं ने कहां की एमडीओ मोड लाकर समूचे परियोजना को बंद करना चाहती है। मजदूरों का स्थानांतरण हो जाएगा, आखिर मजदूर कहां जाएंगे। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

18 जुलाई को क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन होगा, इसके बाद भी हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं हुई तो पूरे एरिया का चक्का जाम करेंगे। जिसकी जवाब देही प्रबंधन की होगी। मौके पर महेंद्र देव,कन्हाई सिंह,उज्जवल कुमार डे, विनोद पासवान वीरेंद्र पासी, गणेश पासवान, अजय देव, पशुपति देव सुजीत मंडल डोमन चौहान मुमताज दिनेश पासवान योगेश यादव आदि कर्मी सामिल थे। प्रदर्शन के बाद परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप को मांग पत्र सोपा गया। संजीव कश्यप ने अपने स्तर से उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *