झरिया। झरिया थाना अंतर्गत बीती रात चौथाई कुल्ही निवासी अजय रवानी के 20 वर्षीय पुत्र अमर रवानी को मामूली विवाद में मन चढ़े युवकों ने सिर पर गोली मारकर फरार हो गए। जिसे आनन फानन में गंभीर रूप मे घायल युवक अजय को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के परामर्श के बाद घायल युवक को दुर्गापुर मिशन अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह घायल युवक के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
उन्हे ढाढस बंधाते हुए हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया। साथ ही दूरभाष पर सिंदरी डीएसपी भूपेन्द्र कुमार राउत से वार्ता कर मामले को संज्ञान में ले पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। इसके लिए घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है । डीएसपी राउत ने बताया कि कुछ अपराधी पकड़े गए हैं
और कुछ की तलाश अभी जारी है जल्द ही घटना में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर न्याय संगत कार्यवाही की जाएगी। वही घटना में घायल युवक के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को लेकर दूरभाष पर डॉक्टर अरित्रा राय से बात की जिसपर डॉक्टर राय ने बताया कि फिलहाल घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है ।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट