पाकुड़ में चोरों ने लक्ष्मी मंदिर को बनाया निशाना : लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ, CCTV के जरिये पुलिस जांच में जुटी…

पाकुड़ (PAKUD) पाकुड़ से है जहां हिरणपुर थाना क्षेत्र के पुराना एसबीआई बैंक रोड स्थित लक्ष्मी मंदिर से लाखों के आभूषण की चोरी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है…

हिरणपुर थाना क्षेत्र के पुराना एसबीआई बैंक रोड के पास रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने मंदिर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर चढ़ावे वाली सोने चांदी को चुरा कर फरार हो गया.अहले सुबह जब मंदिर कमिटी के लोगों को पता चला कि लक्ष्मी मां की प्रतिमा पर लगे जेवरात गायब है तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है. पुलिस की मानें तो जल्द ही जांच कर चोरी की घटना को वारदात देने वाले आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. अब देखने वाली बात होगी कि कब तक बदमाश चोरों को पुलिस पकड़ने में सफल होती है….

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *