धनबाद रेल मंडल का पिछले 03 वर्ष से लोडिंग और कमाई में नंबर वन का ताज बरकरार…

धनबाद (Dhanbad)धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई के मामले में देश भर में प्रथम स्थान को बरकरार रखा है.डीआरएम धनबाद कमल किशोर सिन्हा ने आज प्रेस वार्ता कर उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2024- 25 के प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून तक) में किए गए माल ढुलाई से कुल 6454.35 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है. यह आय पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही में माल ढुलाई से प्राप्त आय 6153.86 करोड़ रूपये के तुलना में 4.88 प्रतिशत अधिक है. वही इस जून माह में


माल लदान में 2197.40 करोड़ की आय हुई है और इसी अवधि में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 9.31 प्रतिशत अधिक है…
वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में, अप्रैल से जून तक, रिकॉर्ड 48.71 मिलियन टन लदान किया गया। उन्होंने एसी कोच में बहाल की गई फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम पर भी जानकारी दी साथ ही मीडिया के माध्यम से उन्होंने लोगों को इस तकनीक के प्रति जागरूक भी किया. वहीं डीआरएम ने लोगों से यह भी अपील की है कि आम जनता रेलवे की जमीन पर बनाये गए बॉउंड्रीवाल को क्षति नही पहुचाये चुकी इसकी क्षति होने से किसी बड़े हादसे की सम्भावना बन जाती है.

अग्नि प्रभावित क्षेत्र धनबाद चंद्रपुरा रेल लाइन मामले में उन्होंने कहा डीसी लाइन की प्रॉपर मॉनिटरिंग करते हुए उसपर ट्रेने चलाई जा रही हैं और रेलवे सेफ्टी के सभी पहलुओं पर निगरानी बनाकर चल रही है.डीआरएम ने कहा कि अब ट्रेन की गति बढ़ाने केलिए रेल ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्री वॉल पर जोर देने के साथ..फायर सेफ्टी पर विशेष फोकस रहेगा ..इस बार .सावन में धनबाद से देवघर सुलतानगंज के लिए ट्रेन का प्रस्ताव भेजा जा रहा है वही . छठ दीपावली के लिए भी बिहार यूपी के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए सीतामढ़ी और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव भेजा जाएगा.
इस अवसर पर एडीआरएम (इन्फ्रा), एडीआरएम (ओपी) सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार , व रेल पीआरओ उपस्थित थे…

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *