UP:हाथरस में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान मच गई भगदड़ 116 लोगों की गई जान..100से अधिक हुए घायल..

यूपी (UP)मंगलवार को UP के हाथरस (Hathras) में भोले बाबा के सत्संग (Bhole Baba Satsang) के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। सत्संग के दौरान मची भगदड़ (Stampede) में 116 लोगों की मौत (Death) की पुष्टि हुई है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।जानकी सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 100 से ज्यादा लोग गंभीर हैं।

कार्यक्रम में पहुंचे थे सवा लाख लोग

बताया जाता है कि हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोले बाबा का प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई थी।एक अनुमान के अनुसार सवा लाख लोग पहुंच गए थे। इसी दौरान लोग भीड़ के कारण परेशान होने लगे। भीड़ और गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे तो भगदड़ मच गई।इसमें लोग जमीन पर गिरे तो उन्हें कुचलते हुए अन्य लोग निकलने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

पंडाल से गुरुजी की कार निकली, लोग उनके पैर छूने दौड़े और…’, हाथरस के पीड़ितों की आंखों देखी

हाथरस के पुलराई गांव में मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दर्दनाक हादसा हुआ. यहां भोले बाबा नामक शख्स के सत्संग में भगदड़ मच गई. इसमें 116 लोगों की मौत हो गई.जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल है.. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत में सत्संग का पंडाल लगा हुआ था. सत्संग का समापन होने के बाद गुरुजी की कार निकली. उनके पैर छूने के लिए लोग दौड़ पड़े और भगदड़ मच गई. कई लोग गिर गए और उन पर चढ़कर लोग निकलने लगे.

प्रत्यक्षदर्शी रामदास ने बताया कि वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए अलीगढ़ लेकर गए थे. वहां से लौटकर सत्संग में शामिल होने के लिए आए. रामदास सेवादारों के पास बाहर बैठ गए, जबकि उनकी पत्नी सत्संग में अंदर चली गईं और हादसे का शिकार हो गईं. रामदास ने कहा कि उन्हें बताया गया कि उनकी पत्नी को एंबुलेंस में अस्पताल लेकर गए हैं.

रामदास ने बताया कि हम पंडाल से दूर बैठे थे, हमने देखा कि अचानक से भीड़ निकली, करीब डेढ़ से 2 लाख लोगों की भीड़ थी. 50 से 60 बीघा का खेत था, जिसमें पंडाल लगा था. पूरा रोड जाम था. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी की भोले बाबा में आस्था थी. हाथरस में हुए हादसे में राहत कार्य के लिए पीएसी की तीन कंपनियां और SDRF की एक कंपनी मौके पर रवाना की गई है.

यूपी CM योगी आदित्यनाथ (CM yogi Adityanath) ने भी हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है।

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक प्रकट करते हुये अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिये हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस का दौरा कर सकते हैं. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री चौबीसों घंटे स्थिति का जायजा ले रहे हैं. यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को मौके पर पहुंच गए है घटना के कारणों की जांच के लिए एडीजी आगरा और अलीगढ़ मंडलायुक्त की एक टीम गठित की गई है. यूपी सरकार ने एक बयान में कहा कि रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर सौंपी जानी है. बयान में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री अपने आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ तीन मंत्रियों, मुख्य सचिव और डीजीपी के लगातार संपर्क में हैं और उन्हें मौके पर भेजा है. सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.आगरा के ADG और अलीगढ़ के कमीश्नर के नेतृत्व में जांच की जा रही कि आखिर भगदड़ कैसे मची।चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार हाथरस पहुंचे हुए है…

हाथरस के भयानक मंजर की कहानी, एक युवती के जुबानी

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार का भयानक हादसा हो गया। इस गांव में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग के खत्म होते ही लोगों की भीड़ बाहर निकलना शुरू हुई तो अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलायें और बच्चे बुरी तरह से कुचलते चले गये। वहीं, कई अन्य भक्त भी लहूलुहान हो गये। मौके पर चीख-पुकार मच गई। बेतहर जख्मी लोगों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है।

एक चश्मदीद लड़की ने मीडिया को बताया कि सत्संग के खत्म होने पर जल्दी निकलने के चक्कर में इतना बड़ा हादसा हो गया। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते-कुचलते चले गये। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।

सियासत से है बाबा साकार हरि का गहरा कनेक्‍शन! अखिलेश यादव भी लगा चुके हैं मंच पर हाजिरी

दरअसल हाथरस सत्संग नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा का था. दें. वैसे यहां कई बड़े नेता अफसर बाबा की हाजरी लगा चुके है..नारायण साकार हरि के दरबार में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी हाजिरी लगा चुके हैं.बीते साल 2023 में ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने एक्स पर सत्संग में हिस्सा लेने की तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट भी लिखा था. इसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि नारायण साकार हरि की सम्पूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय जयकार हो.

समाजवादी पार्टी ने हादसे पर जताया दुख

इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने हाथरस हादसे पर प्रतिक्रिया दी. सपा की ओर से कहा गया है कि हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने की सूचना, अत्यंत दुःखद है. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है. शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. जल्द से जल्द पूरा हो राहत काम हो, इसके साथ ही सपा की मांग है कि पीड़ित परिवारों को योगी सरकार मुआवजा दे..

NEWS ANP के लिए यूपी से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *