धनबाद(DHANBAD)निरसा।कापासारा रायपाड़ा निवासी मनेश राय मंगलवार की संध्या पांच बजे इसीएल द्वारा बनाये गए कलवर्ट में सफाई के दौरान फंस जाने से मौत हो जाने की संभावना जाताई जा रही है।घटना के समय उनके साथ सफाई कर रहे अन्य तीन चार युवक उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया परन्तु वे लोग सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद दो जेसीबी मशीन से हैंबरिंग से कलवर्ट को तोड़ कर उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वृन्दावानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विमल रवानी एवं एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के मुखिया अजय राम ने बताया की बारिश के कारण घरों में पानी घुस रहा था। जिसके कारण तीन चार युवक कलवर्ट में जमे जलकुम्भी की सफाई करने गए। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के बहाव में मनेश बहने लगा। अन्य युवक उसे बचाने का भरपूर प्रयास किये। परन्तु उसे बहने से बचा नहीं पाए। और वह कलवर्ट में जाकर फंस गया।
इसीएल की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। इसीएल को इतना छोटा कलवर्ट नहीं बनाना चाहिए था। हमलोग उम्मीद जता रहे है की वह सही सलामत बाहर आ जाए। रेशकियू अभी भी जारी हैं काफी संख्या में ग्रामीण और परिवार के लोग डटे हुए हैं और मनेश की सलामती की दुआ कर रहें हैं लगातार बारिश की वजह से कार्य रेशकियू का कार्य धीरे चल रहा हैं लेकिन एगयरकुण्ड प्रखण्ड के विडियो मधु कुमारी द्वारा पल पल की जानकारी ली जा रही हैं ईसीएल एवं स्थानिए मुखिया के पल पल की अपडेट ले रही हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..