
देवघर (Deoghar): ”गुजरे 20 वर्षों में जो काम नहीं हुआ, अब हो रहा है। जो अधिकारी-पदाधिकारी कभी आपके गांव नहीं गये, आज गांव-गांव, टोला-टोला जा रहे हैं। आपके दरवाजे पर कैंप लगा लोगों का दुख दूर कर रहे हैं। हर योजनायें का लाभ और हक उन्हें दिया जा रहा है। सभी बुजुर्ग, विधवा, और दिव्यांग को हर माह 1 हजार रुपये पेंशन देते हैं, लेकिन बिहार में केवल 400 और ओड़िशा में 500 रुपये पेशन मिलता है। छत्तीसगढ़ में 350 रुपया पेंशन मिलता है। आज 60 लाख 30 हजार लोगों को राज्य सरकार पेंशन दे रही है। एक घर में पांच-पांच लोग पेंशन उठा रहे हैं।” यह कहना झारखंड के CM हेमंत सोरेन का। मौका था देवघर में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का। CM ने कहा कि गरीब होनहार बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जा रही है। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अबतक 80 उत्कृष्ट विद्यालय बनाये गये हैं। CM ने पूछा कि डबल इंजन वाले 20 साल तक क्या किये? उन्हीं पैसों की बदौलत ये लोग कुर्सी पर जा बैठे हैं और तरह तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं। मौके पर CM ने 255 करोड़ की 64 योजनाओं का शिलान्यास किया। 5721 लाभुकों के बीच 7 करोड़ 96 लाख की परिसंपत्तियां बांटी।
किसानों की हितैषी है सरकार
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे फेज का जिक्र करते हुए CM हेमंत सोरेन ने कहा कि 20 साल किसानों को KCC कार्ड मिला। उनकी सरकार बनने के बाद गुजरे तीन साल में करीब 20 लाख किसानों को KCC कार्ड से जोड़ा है। पूरे राज्य में सड़कों को चकाचक किया जा रहा है। CM ने कहा कि साल 2021 में यह अभियान शुरु हुआ। पहले चरण में 35 लाख आवेदन आये। साल 2022 में 55 लाख आवेदन आये। साल 2023 में 23 नवंबर से शिविर शुरु किया गया है जो 29 दिसंबर तक लगाई जायेगी।
महंगाई मार गई
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता को महंगाई मार गई। जो रसोई गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था, अब वो 12 सौ रुपये में मिलता है। शुरू में मुफ्त में सिलेंडर देने का ढोंग रचा, अब वो सिलेंडर गरीब के घरों में कचरे के ढेर में है। चावल, दाल, तेल और नमक तक महंगा हो गया। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का सारा सामान महंगा हो गया। ये लोग बड़ी चतुराई से गरीबों की जेब से पैसे निकाल रहे हैं। CM ने नोटबंदी का जिक्र किया कि कैसे घरों के सारे पैसे निकलवा लिया। पहले 2 हजार रुपये का नोट छापा और अब उसको बंद कर दिया।
बेटियों की भला वास्ते योजना लाई
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि बेटियों की भला के वास्ते सावित्री बाई फूले योजना लाई गई, वहीं, बेघर गरीबों की खातिर अबुआ आवास योजना लाई गई। इसी तरह बेरोजगार युवाओं के लिये रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, पशुधन योजना, ग्राम गाड़ी योजना लाये गये। मंच पर मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री हफीजुल हसन, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
ये रहे मौजूद
मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, बादल और हफीजुल हसन, विधायक प्रदीप यादव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, संताल परगना के आयुक्त लालचंद दादेल, देवघर के डीसी और एसपी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
NEWSANP के लिए देवघर से मनीष की रिपोर्ट