बगानधौड़ा में रक्षाकाली पूजा कमेटी गठन, इस वर्ष भी होगा भव्य आयोजन।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।शदियों से चली आ रही कुमारधुबी स्थित बगानधौड़ा रक्षाकाली पूजा इस वर्ष भी भव्य तरिके से मनाने का निर्णय लिया गया हैं रविवार को रक्षाकाली मंदिर प्रंगण बैठक आयोजित किया गया बैठक में आस-पास के गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए और सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन किया गया है जो निम्न प्रकार हैं अध्यक्ष देवशीस कंजीलाल, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा,सचिव बी के सिंह,सह सचिव विश्वजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष स्वपन भट्टाचार्जी और गौतम बनर्जी को मनोनीत किया गया हैं।
बताते चले कि बिगत सैकड़ो वर्षो से मजदूरों द्वारा माँ रक्षाकाली की पूजा बड़ी ही आस्था के साथ मनाने की प्रथा चली आ रही हैं जानकार यह भी बताते हैं कि जब क्षेत्र में बिपदा आई थी तभी बगानधौड़ा के मजदूर वर्ग के लोगो द्वारा माँ की स्थापना और आराधना किए थे जिससे माँ साक्षात प्रकट होकर रक्षा किए थे तभी से ही बड़े ही धूम धाम से श्रावण मास में पूजा आयोजन की प्रथा चली आई हैं और आज भी यह परम्परा कायम हैं इस पूजा में बली की भी प्रथा हैं पूजा का आयोजन रात्रि में प्राम्भ होती हैं सूर्ययोदय के पूर्व समापन की जाती है पूजा के दौराण हजारों की संख्या में भक्त पूजा में शामिल होते हैं और माँ से अपने परिवार की रक्षा की कामना करते हैं, इस वर्ष भी रक्षाकाली पूजा श्रवण मास के चतुर्दशी तीन अगस्त को होगा जिसकी तैयारी में अभी से ही बगानधौड़ा के लोग जुट गऐ हैं इस आयोजन के सक्रिय सदस्य मनोज सिंह,बसंत शर्मा,बीरा शर्मा,सोनू चौबे,शिवेन्द्र यादव,विश्वजीत प्रमाणिक,बाप्पी नाग,तरुण रवानी,सोनू पासवान,तरुण सेन,शम्भू विश्वास सहित सैकड़ों की संख्या में बगानधौड़ावाशी भव्य आयोजन सफल के लिए अपना योगदान देंगे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *