IND vs SA Final: भारत ने 17 साल बाद दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप..PM मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई..कोयलांचल समेत पूरा देश रात से ही जश्न में डूबा..

NEWS ANP DESK:शनिवार को टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत ने विजय रहते हुए चैंपियनशिप जीती है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी।

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता…

बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा…

16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की…

सूर्यकुमार यादव के बाउंड्री लाइन पर इस शानदार catch ने पलटा दिया पूरा मैच,

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है. भारत ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था और उसके बाद से टीम इंडिया कोई खिताब नहीं जीत पाई थी.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है. भारत ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था और उसके बाद से टीम इंडिया कोई खिताब नहीं जीत पाई थी. लेकिन अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने 17 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन डिफेंड करने थे और हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 8 रन दिए. इस दौरान उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर डेविड मिलर को अपना शिकार बनाया. हालांकि, यह विकेट सूर्यकुमार यादव के खाते में जाना चाहिए, ऐसा कहना गलता नहीं होगा क्योंकि उन्होंने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच लपककर पूरा मैच पलट दिया.

विराट का सपना पूरा हुआ..कोहली और रोहित ने कहा..ये मेरा आखिरी टी20विश्वकप..

विराट कोहली ने मैच के बाद कह दिया है कि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप है। उन्होंने कहा- यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, ऊपर वाला महान है। अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति थी। भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे। ऐसा कुछ नहीं जिसकी मैं घोषणा नहीं करने वाला था, भले ही हम हार गए हों। अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय। आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार करते हुए हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा विश्व कप है। वह इसके लायक है।

राष्टपति मुर्मू और पीएम मोदी ,राहुल गांधी ने दी बधाई..

भारत की जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,झारखंड के सीएम चंपई सोरेन,, राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन ,पूर्व मंत्री सरयू राय , धनबाद सांसद ढुल्लू महतो , विधायक राज सिन्हा , बेरमो विधायक अनूप सिंह ,कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ,भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समेत देश भर के राजनीतिज्ञो,खेलाडियों,,समाजसेवी ,बुद्धिजीवियों,बॉलीवुड स्टार्स और आम लोगो ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो और विडियो शेयर किया है…

इधर भारत ने जैसे ही T20क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता झारखंड के धनबाद सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई.. कोयलांचल में क्रिकेट प्रेमी तिंरगा हाथ में लेकर सड़क पर उतर कर जश्न मनाने लगे…धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर युवाओं ने कुछ इस तरह जश्न मनाया…जैसे उनके लिए आज एक साथ होली और दीवाली एक साथ हो…सब एक दूसरे के गले लगाकर ,जोर जोर से नारे लगाकर भारत की जीत का चियर्स करते नजर आएं…पटाखे जलाकर आतिशबाजी की..और भारत माता की जयकारे लगाएं..

IND vs SA दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार रहा…
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *