भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू ने बलियापुर में हल्ला बोल कार्यक्रम किया…

बलियापुर(DHANBAD) बलियापुर: राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार ओर प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ शनिवार को बलियापुर प्रखंड व अंचल कार्यालय के मुख्य गेट पर आजसू पार्टी ने हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया। इसके पूर्व भिखराजपुर पुलिया के पास से सिंदरी विधानसभा प्रभारी राधेश्याम गोस्वामी के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए वरीय अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने झारखंड सरकार के कामकाज की तिखी आलोचना की। कहा कि झामुमो नेतृत्व वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

वहीं आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि झारखंड सरकार के गलत नीति के कारण आम जनता को उसका हक अधिकार नहीं मिल रहा है। जमीन संबंधी कागजातों का निष्पादन नहीं किया जा रहा है। किसानों के बीच खाद्य एवं बीच की आपूर्ति समय पर नहीं किए जाने से किसान परेशान हैं।

पेंशन धारियों का समय पर भुगतान करने व जनसमस्याओं का समाधान करने की बातें कही। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महतो, केंद्रीय सदस्य बलराम महतो, मनोज रवानी, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो, रोहित रवानी, जादू महतो, रजनी ताती, कुल्लू चौधरी, पवन शर्मा, बोबी पांडेय, रिंकू खान, विरेन्द्र निषाद, मनोज महतो, संतोष कुशवाहा, गब्बर अंसारी, अजय रजक, हरेराम रवानी आदि मौजूद थे। 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सीओ को सौंपा।

NEWS ANP के लिए बलियापुर से लालटू की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *